फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगा दे गईं ईवीएम, मतदान प्रभावित

विज्ञापन
कंट्रोल रूम में कार्य करते बीएसए उमानाथ, सीडीपीओ सुरेश कुमार व अन्य कर्मी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम दगा दे गईं। इससे मतदान प्रभावित रहा। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक के नगला जलाल मतदान केंद्र पर आधा घंटे देर से मतदान शुरू हो सका। भरथना के गिरधारीपुरा में पांच मिनट देर से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

ताखा के नगला जलाल मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी से आधा घंटा देर से मतदान शुरू हो सका। सोंथना मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से दिक्कत आई। पटियायत में बूथ संख्या 456 पर ईवीएम खराब होने से मतदान कुछ समय रुका रहा। भरथना संवाद प्रतिनिधि के मुताबिक गिरधारीपुरा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यायल के बूथ संख्या 26 पर ईवीएम मशीन में दिक्कत से पांच मिनट देर से मतदान शुरू हुआ। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। बसरेहर के चौबिया ब्लॉक क्षेत्र के गांव भूटा और मसनाई में करीबन 45-45 मिनट तक ईवीएम मशीनें बंद रही। जिसके कारण मतदान में देरी हुई। अधिकारियों की जानकारी के बाद मशीनों को बदला गया और मतदान शुरू किया गया।
मतदान के दौरान कलक्ट्रेट परिसर स्थित चुनाव कंट्रोल रूम में दिन भर फोन की घंटी घनघनाती रहीं। सबसे ज्यादा शिकायतें ईवीएम खराब होने की रहीं। चुनाव कंट्रोल रूम में शाम तीन बजे तक 65 शिकायतें आईं। सभी का तत्काल निस्तारण किया गया। ज्यादातर शिकायतें धीमी गति से मतदान होने और ईवीएम में खराबी की रही। बताया गया कि बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट में खराबी आईं। इन्हें तत्काल बदलवा गया। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के सैफई तहसील में बूथ नंबर 328 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत पर संबंधित आरओ/ एसडीएम, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें