फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्यादान के बीच करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। रविवार को तेज सहालग है। लोगों का कहना है कि वह कन्यादान के बीच समय निकालकर मतदान भी जरूर करेंगे। हर किसी व्यक्ति को अपना वोट खराब नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन

19 और 20 फरवरी को सहालग होने के कारण लोगों को मतदान के कारण आवागमन में जगह-जगह नाकाबंदी के कारण समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। दलवीर सिंह यादव ने बताया उनकी बेटी की बारात 19 को आनी है। 20 तारीख को कन्यादान और विदाई का समय है। इस बीच समय निकालकर वह मतदान भी करेंगे। भरथना कस्बा निवासी मिथिलेश देवी व सोनी देवी ने बताया भाई की लड़की की शादी में शामिल होने आए हैं। मतदान के दिन अपने गांव नहीं पहुंच सकेंगे। शादी के कारण इस बार चुनाव में वोट न डाल पाने की कसक रहेगी। उप जिलाधिकारी चकरनगर मलखान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि मतदान को लेकर सीमाएं सील रहेंगी। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें