इटावा। विधानसभा निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 19 मतदान कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। इनमें दो पीठासीन अधिकारी, तीन प्रथम मतदान अधिकारी, पांच द्वितीय मतदान अधिकारी और नौ तृतीय मतदान अधिकारी हैं।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी गिरीश चंद्र गौतम, देवेंद्र कुमार, प्रथम मतदान अधिकारी गौरव कुमार, पिंटू शर्मा, राजकुमार शर्मा, द्वितीय मतदान अधिकारी कमल सिंह, अरुण कुमार दुबे, कमलेश कुमार, सत्य प्रकाश तिवारी, कल्पना गुप्ता एवं तृतीय मतदान अधिकारी भरत गुप्ता, पंकज कुमार, शोभराज सिंह, अरुण कुमार, भगवान सिंह, लाखन सिंह, कुमदेश कुमार, रणवीर सिंह, अमित कुमार अनुपस्थित थे। सभी से कहा गया है कि वे 12 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे विकास भवन की कक्ष संख्या 16 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। यदि ऐसा नहीं किया तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।