इटावा। महेवा क्षेत्र के हर्राजपुर गांव में रविवार की रात को एक पेड़ टूटकर 33 हजार केवी की विद्युत लाइन पर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह के समय बिजली कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को ठीक कर करीब आठ घंटे के बाद विद्युत सप्लाई चालू किया जा सका।
महेवा क्षेत्र में विद्युत सप्लाई के आई 33 हजार केवी की विद्युत लाइन पर हर्राजपुरा के पास एक नीम का पेड़ रात करीब दो बजे टूटकर गिर गया। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्र का महेवा कस्बा, अहेरीपुर, राहुतपुरा, बहेरा की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इसकी जानकारी जेई राजेंद्र प्रसाद को हुई तो उन्होंने बिजली कर्मचारियों की दो टीमों को विद्युत लाइन ठीक करने पर लगाया। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे विद्युत लाइन को ठीक कर दिया गया। इसके बाद ही सप्लाई चालू हो सकी।