फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत में नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिले बुजुर्ग, हालत नाजुक

Fri, 09 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार सुबह बुजुर्ग खून से लथपथ और घायल अवस्था में खेत में पड़े मिले। उनके सिर में गंभीर चोटें थीं। घटनास्थल पर खून पड़ा मिला। पास में पड़ी ईंट पर भी खून और बाल लगे हुए मिले। परिजन ने बुजुर्ग के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। गंभीर हालत में उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी हाकिम सिंह उर्फ जोर सिंह (90) गांव के बाहर खेतों में बने मकान में अकेले रहते हैं। मकान के पास ही एक मंदिर भी बना है। उनके तीन बेटे वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह अलग-अलग रहते हैं। परिवार की करीब 50 बीघा जमीन का घरेलू स्तर पर बंटवारा हो चुका है। नरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बड़े भाई वीरेंद्र सिंह पिता के यहां गाय बांधने पहुंचे। कमरे में पिता नहीं मिले।

बाहर खून पड़ा था और जूते भी वहीं रखे थे। पास में पड़ी ईंट पर खून और बाल दिखाई दिए। इसके बाद परिजन ने आसपास तलाश शुरू की। मकान से करीब 100 मीटर दूर दूसरे खेत में पिता घायल हालत में पड़े मिले। पास के खेत में उनकी टॉर्च भी पड़ी थी। मकान से खेत तक घसीटने जैसे निशान थे और धान की फसल भी टूटी हुई थी। नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन


आशंका है कि किसी ने घसीट-घसीट कर मारा है। परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

बेटे नरेंद्र सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि पशु के हमले की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें