फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव बादरीपूठ रोड पर गांव बनकटी के पास पैदल जा रहे एक वृद्ध को तेजी से जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेखू पुर सरैया निवासी शिव प्रसाद (70) पुत्र माना प्रसाद शर्मा शनिवार की शाम को अपने खेतों पर गए थे। जब वह सड़क के किनारे जा रहे थे तभी तेजी से आ रहे ट्रैक्टर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी ले गए जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें