इटावा। ज्ञान स्थली एकेडमी विजय नगर में अभिभावक गोष्ठी के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने एकेडिमिक परीक्षा के बाद विज्ञान में अपनी अभिरुचि प्रदर्शित की। इसके तहत बच्चों ने फूड सर्विंग रोबोट, वाटर साइकिल, जेनरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी फ्राम रेन वाटर, ह्यूमन आई, स्मार्ट सिटी, लॉयन सफारी आदि मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबंधक शिवप्रसाद यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के प्रयास को सराहा। प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने बच्चों को इससे भी बेहरत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। संवाद