फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार को आठ लोग घायल हो गए। बसरेहर क्षेत्र के अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास कंटेनर से टकराकर ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हुए। वहीं, चौबिया क्षेत्र के बरालोकपुर के पास ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों हादसों में पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया।
विज्ञापन


पहला हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। ऑटो सवारियां लेकर ऊसराहार जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप से कंटेनर सड़क पर निकलकर आगे बढ़ा। अचानक कंटेनर सामने आने से ऑटो चालक संभल नहीं पाया और ऑटो कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में शौकीन अली निवासी ताखा, लक्ष्मी पत्नी सुशील निवासी भरतपुर, रूपेंद्र निवासी नगला गंगे, सुशील और ऑटो चालक विमलेश घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी बसरेहर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मी देवी समेत चार घायलों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया। थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि कंटेनर के अचानक सड़क पर आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार सुबह चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर के पास हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत में पिकअप सवार अरविंद (42), सर्वेश (38) और अहिवरन (60) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी सरसई नावर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद और अहिवरन को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें