फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट के समाधान का करेंगे प्रयास

Wed, 25 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
समस्याएं सुनते भाजपा नेता और सभासद शरद बाजपेयी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता और सभासद शरद बाजपेयी ने बुधवार को एक दर्जन से अधिक मोहल्लों का निरीक्षण लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकांश समस्याएं पेयजल संकट की होने पर उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को समस्या का तुरंत निदान कराने को कहा।
विज्ञापन


अकालगंज वार्ड के कुछ स्थानों पर पानी न आने की शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर भाजपा नेता ने नगर पालिका के कर्मियों से लाइन चेक कराई। उन्होंने चौखरकुआं, शाहगंज, कटरा टेक चंद्र, उझैदी, छैराहा, कुंज, नखासा, मढ़ई कहारन आदि मोहल्लों का भी निरीक्षण किया। जिसमें अधिकांश समस्याएं पानी न आने की मिलीं। कुंज व नखासा निवासियों ने प्रार्थना पत्र भी दिए। सबमर्सिबल लगवाने के लिए और आपरेटर के अभद्रता करने की शिकायत की।

शरद बाजपेयी ने जनता से कहा कि हर संभव प्रयास करेंगे कि पानी की समस्या न हो। वह संबंधित अधिकारियों से वार्ता करेंगे। कहा कि हमें भी जल संरक्षण करना चाहिए। जहां पानी बर्बाद होता दिखे तुरंत सूचना दें। इस दौरान अजीत वर्मा, गुड्डू बाजपेयी, सीता सक्सेना, मनोज सक्सेना, संतोष जैन, सोनू दुबे, विक्की अग्रवाल, सोनल यादव, कल्लू बाल्मीकि, राशिद अंसारी, दीपक वर्मा, नानक कुशवाह, पंकज तिवारी, दीपू तिवारी, विक्की कश्यप, दीपक शर्मा, प्रवीन चतुर्वेदी, मिथलेश चतुर्वेदी, नितिन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें