फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों तेल के नमूने लिए

Wed, 25 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सरसों तेल का नमूना लेते खाद्य सुरक्षाधिकारी भैयालाल प्रजापति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरसों के तेल में मिलावट की शिकायत पर चकरनगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर किराना की दो दुकानों से सरसों तेल के नमूने एकत्रित किए। दो अन्य दुकानदारों का सफाई के अभाव में चालान भी काटा गया। टीम ने फल विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है। वहीं औषधि प्रशासन ने दवाओं के चार सैंपल लिए। जबकि एक दवा विक्रेता 5 दवाओं की खरीद के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर उसे तीन दिन के अंदर बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


हनुमंतपुरा चौराहा स्थित राजू व संजीव कुमार की किराना दुकानों से खुले सरसों तेल के दो नमूने लिए गए। इसी चौराहा पर किराना दुकानदार संतोष कुमार एवं लक्ष्मी नारायण की दुकानों में गंदगी पाए जाने पर चालान काटे गए। चकरनगर कस्बा में फल व जूस विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। सड़े गले फल फिंकवा दिए। खाद्य सुरक्षाधिकारी भैयालाल प्रजापति एवं खाद्य सहायक नरेशचंद्र टीम में शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली ने बताया कि चकरनगर क्षेत्र में गैर जिलों से मंगाए जा रहे सरसों तेल में मिलावट की शिकायत की गई थी।

जिस पर जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
उधर शहर में ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने कचहरी रोड स्थित अवध नारायण के द्विवेदी मेडिकल स्टोर पर दवाओं को चेक किया। जिसमें दवा विक्रेता 5 दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर उन्हें तीन दिन के अंदर बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसी जगह कौशल यादव के जयभारत मेडिकल स्टोर से दवाओं के तीन सैंपल लिए गए। इसी दुकान पर केंद्रीय कंट्रोलर डीपीसीओ के तहत दवाआें के रेट चेक किए। जिसमें वेस्टा बायोटेक कंपनी की वेस्टामोक्स टैबलेट पर 156 रुपये एमआरपी अंकित मिली। जबकि इस दवा के रेट 152 रुपये निर्धारित हैं। दवा का सैंपल दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें