फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची से 25 स्कूल बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों से पिछले वर्षों में परीक्षा कराने वाले 25 कालेजों को बाहर कर दिया गया है। 11 नए केंद्रों को प्रस्तावित करने के साथ 60 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। 16 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजू राणा ने बताया कि 2020 की परीक्षा के शहर के तीन बालिका स्कूलों समेत 25 परीक्षा स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 11 नए कालेजों में केंद्र बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा 49 पुराने केंद्र यथावत रखे गए हैं। कुल 60 कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव हैं। इस संबंध में आपत्तियां मांगी गई हैं।
संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य ई-मेल और डाक से 16 नवंबर शाम पांच बजे तक डीआईओएस कार्यालय में पत्र जमा कर सकते हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जिला सूचना विज्ञान की वेबसाइट और राजकीय इंटर कालेज इटावा के सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

इन 11 कालेजों को केंद्र बनाने का प्रस्ताव
जिला पंचायत इंटर कालेज हैंवरा, जवाहर इंटर कालेज चकरनगर, प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज चौपुला, सरस्वती इंटर कालेज सिसहाट, राजकीय कन्या इंटर कालेज उदी, राजकीय बालिका इंटर कालेज चकरनगर, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैफई, संत विवेकानंद मिशन पब्लिक इंटर कालेज ऊसराहार, श्री मुंशीलाल राम. इंटर कालेज नगला केहरी बाहरपुर तथा श्रीमती रामदुलारी इंटर कालेज कुनैठा तथा एमएसके इंटर कालेज भरथना शामिल हैं।
इन कालेजों को सूची से बाहर किया
स्वतंत्र भारत इंटर कालेज किल्ली सुल्तानपुर, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज इटावा, शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कालेज इटावा, एसडीडी इंटर कालेज सालिमपुर, इस्लमियां गर्ल्स इंटर कालेज इटावा, ज्ञान सिंह इंटर कालेज लोधेश्वर नगर किल्ली, असित इंटर कालेज गंगापुरा, संत बीडीसी इंटर कालेज मानिकपुर मोहन, मातेश्वरी मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज नगला खेमी, बलवंत सिंह बौद्ध इंटर कालेज बदकन शाहपुर, चौ. नत्थू सिंह इंटर कालेज सहसारपुर, श्री अतर सिंह शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय चितभवन, एसएस मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय पूरनपुर एसएस मेमोरियल इंटर कालेज सैफई, रामश्री इंटर कालेज बलभद्रपुर हरदोई, चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंत नगर, रायल हैप्पी उच्च माध्यमिक विद्यालय लखना, तेज सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमन विहार, सिरकौरा, श्रीमती कौशल्या देवी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय टिमरुआ, भगवानी देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढकपुरा पक्का तालाब, कल्पनानंद बालिका इंटर कालेज शाहजहांपुर लरखौर, धनीराम शाक्य इंटर कालेज धौलपुर, बांके बिहारी इंटर कालेज लुखरियाई, विद्यावती आदर्श इंटर कालेज पालन अड्डा ऊसराहार तथा बीएस मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय व्यासपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें