फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः प्रधानाध्यापक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

विज्ञापन
रमेश चंद्र राजपूत। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा के प्राथमिक विद्यालय सूखाताल के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र राजपूत का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। वह इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले जिले के अकेले शिक्षक हैं। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री लखनऊ में उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

रमेश चंद राजपूत बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर तीन जनवरी 1997 को नियुक्त हुए। 2003 से प्राथमिक विद्यालय सूखाताल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। खेलकूद सहित विभिन्न सहगामी क्रियाकलापों में उन्होंने विद्यालय को अलग पहचान दी। इसी आधार पर उनका चयन किया गया।
प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र राजपूत ने अपने स्तर से बेटी समृद्ध बनाओ अभियान चलाया। सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इसमें बेटियों के खाते खोले जाते हैं। रमेशचंद्र राजपूत ने इस योजना में 250 बेटियों के खाते खुलवाए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बच्चों की शिक्षा में नवाचारों को अपनाया। इस विद्यालय में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी शिक्षा दी जाती है। विद्यालय में अपना समृद्ध पुस्तकालय भी है। स्वच्छता व पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी रही है । मतदाता जागरूकता में भी सक्रिय सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें