फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः धमकाकर चाची से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। भतीजे ने तमंचे के बल पर धमकाकर शुक्रवार रात चाची से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। शनिवार को पीड़ित महिला की तहरीर पर चौबिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह पैतृक घर छोड़ कर गांव के बाहर किराये के मकान मे पति और बेटी के साथ रहती है। परिवार के अन्य लोग गांव में ही रहते हैं। पति ट्रक चालक है। वह शुक्रवार सुबह बाहर गए थे। शुक्रवार रात में बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान आरोपी घर की दीवार फांदकर कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर तमंचा कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गाली देकर भगा दिया। इसके बाद फोन से पति को घटना बताई। पति के आने पर वह चौबिया थाने गई। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसका मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें