फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शहर में लाल, पीले और हरे रंग के रूट पर दौड़ेंगे ई-रिक्शा

Sat, 14 Nov 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ई-रिक्शा के तीन कलर कोड रूट निर्धारित किए गए हैं। अब ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से किसी भी मार्ग पर वाहन नहीं चला सकेंगे। शनिवार को एसपी सिटी बाबिता सिंह की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था की शुरुआत की। इस दौरान यातायात प्रभारी संजय सिंह और टीएसआई सूबेदार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ई-रिक्शा के लिए लाल, पीले और हरे रंग के तीन रूट तय किए गए हैं। व्यवस्था लागू होने से अलग-अलग मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन निर्धारित रूट के अनुसार होगा। इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलने और यातायात व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद है।
एसपी सिटी बबीता सिंह ने बताया ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चालकों को यातायात कार्यालय में अपने ई-रिक्शा और संबंधित दस्तावेजों का पूरा ब्योरा जमा करना होगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें