फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई विश्वविद्यालय में सुपर स्पेशियलिटी के 09 विभागों की भी ई-ओपीडी (टेलिमेडिसिन) सेमी इमर्जेंसी सेवा शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या 14 सैफई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा0 राजकुमार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई ने जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, श्वास रोग, बाल रोग सहित कई अन्य रोगों से परेशान मरीजों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

ई-ओपीडी (टेलिमेडिसिन) एवं सेमी इमर्जेंसी सेवा का विस्तार किया गया। सुपर स्पेशियलिटी के नौ विभागों की भी ई-ओपीडी मंगलवार से शुरू हो गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा पिछले दो महीने से जारी है। इसके बेहद उत्साहित करने वाले परिणाम भी सामने आ रहे है।
कई जरूरतमंद मरीज विश्वविद्यालय से शुरू की गई ई-ओपीडी (टेलिमेडिसिन) एवं सेमी इमर्जेंसी सेवा का लाभ ले रहे हैं।
इन्हीं सेवाओं का विस्तार करते हुए इसमें सुपर स्पेशियलिटी के नौ विभागों, जिसमें न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलाजी, कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक सर्जरी (सीवीटीएस), प्लास्टिक सर्जरी, कैंसर सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलाजी, कार्डियोलाजी और रेडियोथेरेपी को भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों पर वाह्टसएप से सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक दिए गए ओपीडी दिवसों पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
इसके बाद 11 बजे से डॉ. मरीज को फोन कर उनकी परेशानी सुनकर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे व परामर्श लिखी ओपीडी स्लिप की फोटो लेकर उसे मरीज के व्हाट्सएप नंबर पर भेज देंगे।
विज्ञापन

अब मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन से वीडियो या ऑडियो काल से डाक्टरों से परामर्श लें सकेंगे। यूपी समेत देश भर के मरीज विश्वविद्यालय द्वारा शुरू गई ई-ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। नए ेऔर पुराने मरीजों को बीमारी के मुताबिक सम्बन्धित विभाग के दिये नम्बर पर सपर्क करनाहोगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें