फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर बरामद, लूट में शामिल चार बदमाश पकड़े

Tue, 29 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बरामद डंपर एवं हथियारों के साथ गिरफ्तार युवक व पुलिस दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले जसवंत नगर सैफई मार्ग से असलहों की दम पर लूटे गए डंपर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही लूट में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटपाट में उपयोग हुई एक इनोवा, एक देशी राइफल,  3 अवैध तमंचे व 4 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।  सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक डंपर एवं एक कार कचौरा रोड से हाईवे की ओर आ रही है।  उसमें सवार लोगों के पास हथियार भी हैं। 
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस ने कचौरा बाईपास पर कांशीराम कालोनी के निकट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे के नेतृत्व में घेरा डाला। कुछ ही देर बाद पुलिस को दो वाहन आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो दोनों वाहनों के चालकों ने आगे बढ़ाकर गाड़ियां रोकी और भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर चार बदमाशों को पकड़ लिया। पर एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।


पुलिस चारों लुटेरों को डंपर (एचआर 46 डी 9521) तथा इनोवा (एचआर 55 जे 7891) के साथ पकड़कर थाने में लाई। उनके कब्जे से एक अवैध देशी राइफल 315 बोर, तीन अवैध तमंचे 315 बोर, नौ जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, तथा चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे के अनुसार डंपर को पकड़ने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी के  निर्देश पर थाना जसवंत नगर तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली खां एवं सतेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में टीमें बनाकर क्षेत्र में फैलाई गई थी। 
विज्ञापन



जो अलग-अलग सुरागरशी मे जुटी थी। लुटेरों ने बताया कि उन्होंने सैफई मार्ग पर ग्राम लरखौर के समीप डंपर को बलरई क्षेत्र के बीहड़ों में खड़ा कर दिया था। वे लोग डंपर को लेकर कानपुर बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने धर दबोचा। इस गिरोह का गैंग लीडर धर्मेंद्र पुत्र बीरपाल ग्राम इकारपुरा थाना भरथना है। उसके साथ तीन अन्य लोग जो गिरफ्तार किए गए हैं।  उनमे बंटू उर्फ  अरविंद पुत्र सोवरन सिंह, तथा वीनेश यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह दोनों निवासीगण ग्राम खुशालपुरा थाना जसवंत नगर, गौरव पुत्र स्व लाखन सिंह ग्राम चांदपुर गढ़िया थाना अछल्दा जिला औरैया शामिल है।


लीडर धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि 26/27 मार्च की रात उसने इनोवा में साथियों के साथ बैठकर डंपर को लरखोर मोड़ के समीप असलहों की नोंक पर रोक लिया था। उसके चालक को इनोवा में डाल लिया था। इसके बाद आगे ले जाकर इकदिल के समीप उसे सड़क पर धकेल दिया था। जबकि डंपर को बलरई क्षेत्र में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें