फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर बुधवार सुबह डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार एक महिला नगर पालिका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी शमा (30) पत्नी रंजीत वाल्मीकि जो इटावा नगर पालिका में कार्यरत हैं, ऑटो से ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शमा और ऑटो चालक महेंद्र सिंह चौहान (30) निवासी नवादा, थाना लवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि डंपर चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें