फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मारपीट, रंगदारी मांगने में वांछित हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रुचिन यादव को मंगलवार देर रात कटरा विलोचियान तिराहे से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मारपीट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी और एससी/एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराओं में 11 मामले पहले से दर्ज हैं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि रुचिन थाना जसवंतनगर का हिस्ट्रीशीटर है। हाल के दिनों में उसके खिलाफ मोबाइल फोन से लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने की शिकायतें भी थाने पहुंची थीं जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय थी।मंगलवार रात रुचिन को कटरा विलोचियान तिराहे से पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें