फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत

Thu, 23 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जसवंतनगर थानाक्षेत्र के हाईवे पर गांव धौलपुर खेड़ा के पास तेजी से आ रही एक डीसीएम सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा भिड़ी। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकाल कर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


इटावा की ओर से एक डीसीएम बुधवार शाम आगरा जा रही थी। जैसे ही डीसीएम गांव धौलपुर खेड़ा गांव के पास पहुंची चालक को सामने खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। मृतक की शिनाख्त छुन्ना उर्फ भीम (35) पुत्र राजाराम निवासी करमपुर फतेहपुर, औरैया के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें