फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव आराधना के लिए सजे शिवालय

Thu, 23 Feb 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कांवर लेकर जाते कांवरिया - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व गुरुवार को शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक आराधना की तैयारी चलती रही। इसके साथ ही बड़ी संख्या में शृंगीरामपुर से कांवर भर के आने वाले कांवरियों की टोलियां भी शहर से होकर जाती रहीं। कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। शुक्रवार भोर से ही शहर शिव आराधना में लीन हो जाएगा। शहर के प्राचीन नीलकंठ मंदिर पर भोले बाबा के दर्शन को मेला भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शिवरात्रि के एक दिन पूर्व शहर में चाराें ओर शिव आराधना की तैयारियां चलती दिखाई दीं। शहर के प्राचीन नीलकंठ मंदिर, टिक्सी मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, यमुना किनारे स्थित धूत पापेश्वर मंदिर, चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के साथ फ्रेंड्स कालोनी स्थित ज्ञान मंदिर व महेरा चुंगी स्थित शिव मंदिर में शिव के रुद्राभिषेक की तैयारियां चलती रहीं। मंदिर के महंत व शिवभक्त इसको लेकर मंदिर की साफ सफाई में जुटे रहे। घरों में पूजन के लिए देवालय को साफ सुथरा कर सजाया गया। महिलाएं व्रत के लिए पूजन सामग्री, बेर, धतूरा, बेलपत्र, फल और पंचामृत बनाने की तैयारी करती रहीं।

इनसेट-
कांवरियों के रास्ते पर जगह जगह लगा पुलिस बल
गुरुवार को बड़ी संख्या में कांवरियों का शहर में आना जाना शुरू हो गया। कांवरिया शृंगीरामपुर से कांवर में गंगा जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए जाते रहे। शहर के भरथना चौराहा, गुरू तेग बहादुर ओवरब्रिज, साबितगंज चौराहा, तहसील चौराहा, राजागंज, छहराहा व टिक्सी टेंपल तिराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिससे कांवरियों को आने जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या से न जूझना पडे़। इस व्यवस्था पर एसएसपी शिवहरि मीना भी नजर बनाए रहे और शहर में व्यवस्था का जायजा लेने भी पहुंचे।  
विज्ञापन


जगह जगह लगाए गए फलाहारी भंडारे
कांवरियाें के आने जाने के रास्ते पर शिव भक्तों ने जगह जगह फलाहारी भंडारे लगाए हैं। गर्म दूध, गुड़, पेठा, फल, चाय, दवाई आदि की सुविधा भी भंडारों में शिव भक्तों ने उपलब्ध कराई है। शहर के भरथना चौराहा, गुरू तेग बहादुर ओवर ब्रिज, अशोकनगर, तहसील परिसर, छैराहा पर शिव भक्तों ने फलाहारी भंडारे लगाकर कांवरियों की सेवा की।

श्री आनंदेश्वर महाराज अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल द्वारा जीआईसी हास्टल के निकट लगाए गए भंडारे में कांवरियों ने कुछ देर ठहरने के बाद आगे की यात्रा शुरू की। कांवरियों की सेवा के लिए सिख समाज के लोगों ने भी फलाहारी भंडारा लगाया। परमजीत सिंह, पप्पी छाबड़ा, जसकीरत सिंह, गगन छाबड़ा, फतेह सिंह, अर्शी छाबड़ा ने साबितगंज में भंडारा सजाया और कांवरियों को प्रसाद के साथ पानी की बोतलें वितरित कीं। भंडारे में आयोजन में रामबाबू शर्मा, केपी सिंह, अंकुर, रामकुमार शर्मा, लाल, रामकुमार आदि का भी सहयोग रहा।

द्वादस शिवलिंग पर जलाभिषेक आज
इटावा। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री संकटमोचन महावीर मंदिर में प्राकृतिक रूप में स्थापित द्वादस शिवलिंगों का पूजन अर्चन व जलाभिषेक आदि 24 फरवरी को होगा। मंदिर के संस्थापक राम नारायण दीक्षित गुरुजी ने बताया कि मंदिर के महंत प्रेमदासजी महाराज ने अपने जीवनकाल में मानव कल्याणार्थ नेपाल मान सरोवर सौराष्ट्र, शैल पर्वत उज्जैन, नासिक बैजनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, मुक्तेश्वर नर्वदा आदि से प्राकृतिक रूप निर्मित शिवलिंगों को लाकर मंदिर में स्थापित करवाए थे। यहां पर स्थापित शिवलिंगों की पूजा अर्चना जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनो कामनाएं पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें