फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ा डंपर, दो लोग घायल

Mon, 24 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ग स्थित ग्राम नगला बनी के पास सोमवार सुबह गिट्टी लाद कर जा रहे डंपर चालक को झपकी आने से डपंर सड़क किनारे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में डंपर चालक तथा एक युवक घायल हो गया। वहीं वाहनों की चपेट में आने से तीन भैंसों और एक पड़िया की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने लखना-बकेवर मार्ग पर जाम लगा दिया।

 ग्राम नगला बनी के करीब सोमवार सुबह नवादा खुर्द कलां स्थित यमुना पुल के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लादकर जा रहे डंपर चालक बबलू पुत्र भगत निवासी झांसी को नींद आ गई। जिसके चलते असंतुलित डपंर सड़क किनारे भूसा उतार रहे ट्रक से जा भिड़ा। दुर्घटना में डंपर चालक बबलू का दाहिना पैर स्टेयरिंग के पास लोहे की टीन में फंस कर कट गया। वहीं ट्रक से भूसा उतार रहे लखना बकेवर मार्ग निवासी हरिओम पुत्र लोटन सिंह भी डंपर की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे घर के बाहर खूंटे से बंधी रविंद्र पुत्र सरमन की दो भैंसें व उसके भाई दिनेश की एक भैंस और पड़िया की मौत हो गई। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश वर्मा समाजसेवी सन्नी यादव के सहयोग से क्रेन और जेसीबी मंगाई गई। एक घंटे बाद वाहनाें को हटवा स्टेयरिंग में फंसे चालक को निकाला गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने लखना-बकेवर मार्ग पर लठ्ठे डालकर कर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। वहीं पशुओं के मरने की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी शरद यादव भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें