फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, तीन लाख की संपत्ति राख

Mon, 24 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम निबाड़ीखुर्द में सोमवार सुबह एक घर में लगी आग से तीन लाख की संपत्ति राख हो गई। हादसा लगन उत्सव के दौरान खाना बनाते समय कढ़ाही में आग लगने से हुआ।
विज्ञापन

 
निबाड़ीखुर्द निवासी श्रीकृष्ण दोहरे के पुत्र जोधाराम के लड़के रिंकू की सोमवार को लगुन आनी थी। घर में जगह कम होने के कारण श्री कृष्ण ने खाना बनवाने के लिए राम नरेंद्र के घर के आगे छप्पर में खाना बनाने के लिए हलवाई लगाया। हलवाई ने जैसे ही कढ़ाही में तेल डाला, उसमें आग लग गई। देखते देखते सब कुछ राख हो गया और छत का लेंटर भी चटक गया। राम नरेंद्र किसी कार्य से बाहर गए हैं।

उनकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र राहुल ने बताया कि एक बाइक, साइकिल, नौ हजार रुपये, टीवी, तीन पंखे, सात क्विंटल गेहूं, 10  क्विंटल भूसा,  सिलाई मशीन और कपड़े सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। जहां पर छप्पर रखा था उसी के सामने कमरे में राम नरेंद्र की 60 वर्षीय मां रामवती लेटी थी, वह भी झुलस गईं। गांव वालों ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, सिपाही अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें