फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई गलन पारा 4.2 डिग्री पहुंचा

Thu, 15 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की शाम को हुई बूंदाबांदी और गुरुवार को चली सर्द हवाओं ने मकर संक्रांति को कंपकंपा दिया। तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गलन भरी सर्दी से दिन भर लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


दो दिन से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर जिले में दिखाई दिया। बुधवार की शाम को बूंदाबांदी के बाद सर्दी के तेवर और तीखे हो गए थे। गुरुवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई, जो दिन भर छाया रहा। इससे यातायात प्रभावित हुआ।

ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया। सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके रहे, जो घर से बाहर निकले वह सर्दी से बचने का जतन करते हुए देखे गए। भीषण सर्दी में पशु पक्षी भी बेहाल नजर आए। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन


यात्री झेलते रहे दोहरी मार
रेलवे स्टेशन पर यात्री सर्दी और ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान नजर आए। बस स्टैंड पर यात्रियों को ठिठुरते देखा गया। कोहने के कारण गुरुवार को रात में आने वाले ट्रेन दिन में तो दिन की ट्रेन रात में आई। दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी 11 घंटा, मगध एक्सप्रेस 13 घंटा, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 6 घंटा, कालका एक्सप्रेस 9 घंटा, मुरी एक्सप्रेस पांच घंटा, संगम एक्सप्रेस दस घंटा और गोमती, नार्थईस्ट तीन-तीन घंटा की देरी से आईं। कानपुर की ओर जाने वाली जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सात घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस छह घंटे तथा कालका एक्सप्रेस तीन घंटा लेट बताई गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें