फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन न होने से जुलाई में चने का नहीं हो सका वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई व जून माह में राशन कार्डधारकों को निशुल्क गेहूं-चावल के साथ चने का वितरण हुआ था, लेकिन जुलाई में चने का वितरण नहीं हुआ। इसकी वजह आवंटन न होना बताई जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में मई माह में प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत दो बार गेहूं-चावल व चने का वितरण किया गया था। उसके बाद जून माह में एक बार चने का वितरण किया गया। जबकि, 15-15 दिन में दो बार गेहूं-चावल वितरित हुए थे।
अब जुलाई माह के पहले चक्र में तीन रुपये किलो के हिसाब से चावल व तीन रुपये के प्रति किलो के हिसाब से गेहूं मिला।
माह के दूसरे चक्र 21 जुलाई से निशुल्क गेहूं व चावल तो मिल रहा है, लेकिन चने का आवंटन न होने से चना वितरण नहीं किया जा रहा है।
कार्डधारक छन्नीलाल सविता, राकेश राठौर, बिल्लू पोरवाल आदि का कहना है कि दो माह में सिर्फ तीन बार ही एक-एक किलो चने का वितरण किया गया है। अब जुलाई माह में चने का वितरण बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि जुलाई माह के दूसरे चक्र में चने का आवंटन नहीं हो सका, इसलिए सिर्फ गेहूं व चावल ही निशुल्क वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें