पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद तीन दिन बीत चुके हैं। बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ती जा रही है।
सावन का महीना बीतने में अब सिर्फ 10 दिन बचे हैं। सावन के बीत चुके 19 दिन में सिर्फ चार बार ही झमाझम बारिश हुई है, जबकि शेष 15 दिन उमस भरी गर्मी में बिताए।
सोमवार छह जुलाई से सावन का पहला महीना शुरू हुआ था। पहली बारिश 8 जुलाई को होने के बाद दूसरी बारिश के ठीक एक सप्ताह इंतजार करना पड़ा। हालांकि इस बीच उमसभरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। दूसरी बारिश 16 जुलाई को हुई और झमाझम हुई थी।
तीन दिन तक बारिश न होने से 20 जुलाई को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री पर जा पहुंचा। शाम होने से पहले मौसम में आए बदलाव से झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों और किसानों दोनों को बड़ी राहत मिली।
खास बात यह रहाी कि यह सावन का तीसरा सोमवार था। अगले मंगलवार को दिन में फिर से हुई जोरदार वर्षा से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान घटकर 30 डिग्री पर जा पहुंचा।
इधर तीन दिन से बारिश न होने से गर्मी बढ़ती ही जा रही है। हालांकि काले बादल भी आए लेकिन बूंदाबांदी से आगे नहीं बढ़े लिहाजा तापमान फिर से बढ़ने लगा जो तापमान 21 जुलाई को 30 डिग्री पर था।
वह अगले दिन बारिश न होने की वजह से 3 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री पर जा पहुंचा। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 34 डिग्री बना हुआ है। शनिवार के मौसम का जी पूर्वानुमान है उसके अनुसार बादल छाए रहने व बारिश होने का अनुमान है।