फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बूंदाबांदी से ही 100 गांवों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। केस्त मोहल्ले में स्थित 33/11 केवी फीडर पर बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे बूंदाबांदी के कारण केबल बॉक्स में नमी आ गई। इससे जसवंतनगर से बलरई, जुगोरा व सिरसा बीबामऊ को जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन बाधित हो गई। इसके चलते तीनों फीडरों के 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 11 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से जुगोरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं, गारमपुर समेत 100 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों को पूरी रात परेशानियां झेलनी पड़ीं। गुरुवार सुबह दैनिक कार्यों के साथ पशुओं के लिए पानी की किल्लत भी रही।
इधर, सीबीएसई व यूपी बोर्ड परीक्षाएं चलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई। संबंधित परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में कैमरे चलाने के लिए जनरेटर की व्यवस्था करनी पड़ी। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि बारिश के कारण केबल बॉक्स में नमी आने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। अस्थायी रूप से सप्लाई चालू करा दी गई है। इटावा से बुलाई गई तकनीकी टीम जल्द नया केबल बॉक्स लगाकर स्थायी समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें