इटावा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान, पुरबिया टोला, लखना, बसरेहर सहित कई स्थानों पर रावण का पुतला फूंका गया। रावण के पुतले में आग लगते ही श्री रामचंद्र के जयकारे से मैदान गूंज उठा। वहीं क्षत्रिय समाज ने इस मौके पर शस्त्र पूजन कर समाज से अन्याय, अत्याचार और गैर बराबरी मिटाने का संकल्प लिया।
श्री रामलीला समिति नई मंडी ने विजय दशमी के अवसर पर मंडी प्रांगण में लंका के राजा रावण का दहन एवं मेले का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्तिकेय यादव ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मिलाप सिंह, श्याम सुंदर आढ़ती, रमेशचंद्र, सुभाषचंद्र, कौशल कुमार तिवारी, साधौ सिंह, महावीर फौजी, रामनरेश, रामसजीवन, सतीश, चंदू, सुधीर, विजय सिंह, प्रदीप, नाहर सिंह, नरेश, कायम सिंह आदि पदाधिकारियों का योगदान रहा।
पुतला दहन के बाद बांटा प्रसाद
विजय दशमी पर्व पर राजागंज बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया। युवा व्यवसायी रोहन मित्तल रानू, युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप जैन बेटू ने प्रसाद बांटा। राम प्रसाद बुक सेलर के रवींद्र मित्तल, शिखा मित्तल, समर्थ, पर्थ आदि का सहयोग रहा।
रावण गढ़ी में फूंका रावण का पुतला
अहेरीपुर (ब्यूरो)। कस्बा के दक्षिण पश्चिम किनारे पर स्थित रावण गढ़ी में मेला का आयोजन हुआ और रावण का पुतला फूंका गया। मेला की व्यवस्था में ग्राम प्रधान बिल्किशा बेगम के पति बबलू मंसूरी, गोलू मंसूरी, विनोद पंडित, प्रदीप तिवारी के साथ-साथ चौकी इंचार्ज सहित समस्त स्टाफ के मौजूद रहा।
राज घराने के मुखिया बने विजय प्रताप सिंह
चकरनगर (ब्यूरो)। सन् 1857 में अंग्रेजों से लोहा लेकर उनके दांत खट्टे कर देने वाले चकरनगर राज घराने को क्षेत्र की जनता आज भी राजा का दर्जा देकर सम्मानित करती है। विजय दशमी के पर्व पर जनपद के क्षत्रिय समाज ने राजघराने के वंशज विजय प्रताप सिंह चौहान को राजा के खिताब से नवाज कर क्षत्रिय एकता का अभूतपूर्व संदेश दिया है। इस मौके पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शेखर सिंह चौहान, मुकेश सिंह राजावत, विश्वनाथ सिंह सेंगर, हरिहर सिंह, रविंद्र सिंह तोमर, पूर्व सपा अध्यक्ष महेवा रामकुमार सिंह परिहार, महाबल सिंह चौहान, प्रधान बंसरी विशंभर सिंह, राजेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व प्रधान सज्जन सिंह राजावत, अरविंद तोमर समेत कई लोग मौजूद रहे।