फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत नौ लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लेाग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव बहादुर पुर निवासी 20 वर्षीय आकाश उर्फ छोटू बाइक से इटावा गया था। जब वह पुलिस लाइन तिराहे के पास जा रहा था तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर उसके परिजन भी आ गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे पीजीआई ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, बढ़पुरा थाना क्षेत्र के में किसी वाहन की चपेट में आने से मदायन निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ बढ़पुरा दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुम्हावर रोड पर गांव नगला हीरा लाल के पास बाइकों की भिंड़त में एक बाइक सवार खरदूली निवासी सर्वेंश कुमार घायल हो गया। उधर, रोडवेज बस स्टैंड के पास किसी वाहन की चपेट में आने से सुजीत कुमार निवासी इकदिल घायल हो गया। इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन के पास साइकिल से जा रहे राघव निवासी चितभवन को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जसवंत नगर रेल मंडी के पास साइकिल से जा रहे श्री कृष्ण को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। भरथना चौराहे के पास हथठेला लेकर जा रहे वीरेंद्र सिंह निवासी जरहौली थाना बढ़पुरा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। विजय नगर चौराहे के पास बाइक से जा रहे रोशन व राजीव निवासी मोहल्ला अडार कोतवाली को वैन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इसके अलावा आलमपुर हौज के पास अचानक टेंपो पलटने से उसमें सवार गुलाब सिंह निवासी आलमपुर हौज सहित अन्य सवारियां घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


- सड़क हादसों में दोकी मौत, नौ घायल
- बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे
- घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें