फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दो ट्रकों की भीषण टक्कर में एक का चालक जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। घने कोहरे का कहर गुरुवार देर रात आगरा-कानपुर हाईवे दिखा। जिप्सम से लदा एक ट्रक नमक लदे दूसरे ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे के बाद जिप्सम लादे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। उसके निकलने से पहले ही ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और केबिन में फंसा चालक जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


गुरुवार रात लगभग साढ़े 12 बजे पक्का बाग ओवरब्रिज से लगभग तीन सौ मीटर पहले जिप्सम लदा ट्रक नमक के ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिप्सम लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक लवली उर्फ जसकीरत सिंह निवासी जिला सिरसा, हरियाणा केबिन में फंस गया। इस बीच ट्रक में आग लग गई। चालक की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर लगभग आधे घंटे बाद रात करीब एक बजे पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। नमक लदे ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी अमित मिश्रा ने बताया कि फरार चालक की जानकारी की जा रही है। रात में ही जिप्सम लदे ट्रक के मालिक को जानकारी दे दी गई थी। पूछताछ में पता चला कि हरियाणा के अहलनाबाद में जिप्सम लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें