फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. वेदप्रताप वैदिक और रजा मुराद सम्मानित

Mon, 11 Feb 2019 11:57 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता रजा मुराद और मनीषी को सम्मानित करते शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसंत पंचमी महोत्सव के तहत माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित सावित्री-नारायन स्मृति सम्मान समारोह में हिंदी भाषा एवं पत्रकारिता को शिखर तक पहुंचाने वाले डॉ. वेदप्रताप वैदिक को साहित्य भूषण सम्मान दिया गया। अभिनय की दुनिया में अपना अलग मुकाम हासिल करने वाले सिने अभिनेता रजा मुराद को अति विशिष्ट अलंकरण से सम्मानित किया गया। देर शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों का जादू चला।
विज्ञापन


 समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा  के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि सहित सम्मानित हुए मनीषियों का स्वागत अतिवीर सिंह यादव, डा. विकास यादव, पंकज शर्मा ने किया। समारोह में 150 भाषाओं में गजल गाने में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले श्रीनिवास, कवयित्री कविता तिवारी को भी अति विशिष्ट अलंकरण से नवाजा गया।

विशिष्ट सेवा सम्मान से एक्टर रवि यादव, हिंदी को प्रचारित करने वाले राजेश गर्ग एवं कलात्मक कलाकृतियों का अनूठा निर्माण करने वाली चर्चित शिल्पकार मीरा पुरवार को दिया गया। वहीं प्रशस्ति फाउंडेशन की ओर से परिवार सम्मान के रूप में प्रसिद्ध गीतकार दिनेश रघुवंशी एवं उनकी पत्नी इंदू रघुवंशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने काव्य पाठ किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के जरिये देश के नेताओं पर खूब व्यंग कसे। कवि शंभू शिखर ने नोट बंदी पर व्यंग किया। कविता तिवारी ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि चाहती हूं कि कोई नेक काम हो जाए, मेरी हर सांस देश के नाम हो जाए। कवि दिनेश रघुवंशी ने कहा कि मेरी आंखों का तारा है, मुझे ही आंखें दिखाता है के माध्यम से सभी को भावुक कर दिया। कवि पवन आगरी ने हास्य कविताओं के माध्यम से सबको हंसाया। कवि डॉ. नरेश कात्यायन ने कहा कि मेरी लंका के बाशिंदे लंका पर मिट जाते थे। कवि कुमार मनोज ने बेहतरीन संचालन किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव, जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव बबलू, रामनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें