फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी निकलवाने के लिए उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए सोमवार को तहसील परिसर में तमाम किसान खतौनी निकलवाने के लिए आए। यहां उन्होंने एक फार्म भरकर लेखपालों के पास जमा किया।
विज्ञापन


लघु एवं सीमांत किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को किसान हाथोंहाथ ले रहे हैं। सोमवार को तहसील परिसर में काफी संख्या में उमड़े और अपने खेत की खतौनी निकलवाई। इसके बाद उन्होंने एक फार्म भरकर लेखपालों के पास जमा किया।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत दो हेक्टेयर तक भूमि स्वामी किसान को वार्षिक छह हजार रुपये अनुदान सरकार दे रही है। यह रकम तीन किस्तों में किसान के खाते में सीधे भेजी जाएगी। दो हजार रुपये की हर एक किस्त चार चार माह के अंतराल में मिलेगी।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह (आईएएस) ने बताया कि तहसील क्षेत्र में किसानों से फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसमें वांछित सूचनाएं मांगी गई हैं। उन्होंने बताया लघु किसानों की आय को बढ़ाने के लिए शासन ने योजना को लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें