फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर एकत्र किया जाएगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत सामुदायिक नेतृत्व में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) के लिए मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण नगर पालिका में गुरुवार को शुरू हुआ। इसमें सभी सफाई सुपरवाइजरों को डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सूखे व गीले कूड़े को अलग करना, सामाजिक सहभागिता, मोहल्ला समिति का गठन, उपभोक्ता शुल्क के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का आयोजन उप्र राज्य रिसोर्स सेंटर फॉर वेस्ट मैनेजमेंट लखनऊ व आईटीसी लिमिटेड ने किया है।
सुपर ट्रेनर्स जिले के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान ठोस कचरे के निस्तारण पर हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर नगर पालिका में अध्यक्ष नौशाबा खानम व ईओ अनिल कुमार, प्रोग्राम मैनेजर सुधीश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेके तिवारी, सुभाष मिश्रा व रोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें