फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में खुली महिला हेल्प डेस्क, हर विभाग की दर्ज होगी शिकायत

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करतीं डीएम - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व अतिथि गृह में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। बताया कि मिशन शक्ति के तहत हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस डेस्क में शिकायत प्रस्तुत करने वाली महिला को प्रार्थना पत्र की प्राप्ति रसीद के साथ दिए गए मोबाइल नंबर पर कृत कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

यहां किसी भी विभाग से संबंधित शिकायत की जा सकती है। यहां महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आठ मार्च को महिला दिवस पर महिला पट्टेदारों को पट्टा अभिलेख वितरित किए जाएंगे। तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिले में महिलाओं द्वारा बालिकाओं के नाम से पौधरोपण कराया जाएगा। ग्राम सभा में हाईस्कूल इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम पर एक तालाब को नामित कर उस पर बोर्ड लगाया जाएगा। तालाब का सुंदरीकरण मनरेगा से कराया जाएगा। महिला राजस्व कर्मियों और लेखपालों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें