फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी

Wed, 24 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिम्स के जी ब्लाक स्थित डाक्टर के मकान के ताले तोड़कर चोर सामान व नकदी चुरा ले गए। डाक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोर करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


पीजीआई में तैनात डाक्टर मणि कृष्णा का पीजीआई के टाइप 3 के जी ब्लाक में आवास है। वह 20 फरवरी को परिवार सहित अपने घर झांसी गए थे। इस बीच मकान में ताला बंद देखकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

मकान के ताले तोडकर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से जेवरात व नकदी चुरा लिए। आसपास के लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। 21 जनवरी को जब डाक्टर वापस लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख दंग रह गए।
विज्ञापन


अंदर प्रवेश करते ही घर का सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा देखा। अलमारी का लॉक भी टूटा था, उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थे। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

एसओ सैफई रमेश यादव ने बताया मकान सूना पाकर चोरों ने ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। चोर करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें