फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 13 लोग घायल

Tue, 23 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसाें में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पहली घटना भरथना थाना क्षेत्र के हथनौली के पास हुई। जहां तेज गति से आ ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार सीमा अवस्थी पत्नी रमाकांत निवासी सैदपुर भरथना, अजय शुक्ला, उत्तम शुक्ला पुत्रगण राम प्रकाश शुक्ला निवासी अकालगंज कोतवाली व गोमा शुक्ला पत्नी उत्तम शुक्ला घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर गांव मलाजनी के पास हुई।

जहां सवारियां लेकर आ रहा एक टेंपो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। टेंपो पर सवार बालो यादव पुत्र रामबलिहार, गणेश यादव पुत्र कोमल सिंह , मुकेश यादव पुत्र राम स्वरूप, दीपक यादव पुत्र सुरेश यादव, अशोक यादव पुत्र महेंद्र यादव, निवासीगण सिरसागंज फिरोजाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करमगंज में हुई। जहां बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार बाबूराम पुत्र पलटूराम निवासी करमगंज घायल हो गए। इसके अलावा बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव खरदूली के पास तेजगति से आ रही बाइक ने बकरी चरा रहे अमर सिंह पुत्र पुतई लाल निवासी खरदूली को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार अनिल पुत्र वीर बहादुर निवासी राम नगर अछल्दा औरैया भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें