फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी अस्पताल में न दिखे ताला, संसाधन कम हैं तो मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। चिकित्सा विवि में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि
विज्ञापन

तीसरी लहर आने से पहले जिले में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त कर लें। संसाधनों की जहां भी कमी हो उसकी तत्काल मांग करें। डॉक्टरों व संसाधनों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पीएचसी, सीएचसी में कोरोना आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू वार्ड बनाने के साथ और ऑक्सीजन प्लांट लगवाएं। किसी भी पीएचसी, सीएचसी और उपकेंद्र स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा नहीं दिखना चाहिए।
जिलाधिकारी और सीएमओ व्यवस्थाओं में समय रहते सुधार कर लें। किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। महिलाओं, बच्चों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने उदी स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी लहर में कम मरीज भर्ती क्यों हुए
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉ. रमाकांत यादव से पूछा पहली लहर की अपेक्षा दूसरी लहर में कम मरीज क्यों भर्ती हुए। कार्यवाहक कुलपति को सुधार लाने की हिदायत दी। विवि में अलग डायलिसिस वार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। 100 शैय्या का पीडियाट्रिक आइसीयू बाने के साथ आईसीयू की संख्या 40 से बढ़ाकर 100 करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें