फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फोटो गैलरी में न रखें आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते साइबर एक्सपर्ट डॉ. र​क्षित टंडन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
इटावा। फोटो गैलरी में कितने लोग आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो रखते हैं, यह सवाल गुरुवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी के ऑडीटोरियम में चल रही कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन ने लोगों से पूछा। उनके सवाल पर अधिकांश लोगों ने हाथ उठाया। इस पर डॉ. रक्षित ने कहा कि फोटो गैलरी में आधार कार्ड और पैन कार्ड रखना गलत है। यह आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकता है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग की ओर से कराए गए साइबर कार्यशाला में डॉ. रक्षित टंडन ने साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आप सामान्य रूप से आधार कार्ड और पैन कार्ड के फोटो फोटो गैलरी में रख लेते हैं। इसके बाद कोई भी एप इंस्टॉल करते रहते हैं। बताया कि वह अंग्रेजी में आपसे सारी अनुमति मांग लेता है और आप उसे अनुमति दे भी देते हैं। बताया कि वह आपके फोन पड़ी सभी फोटो को रीड कर लते है। ऐसे में पैन कार्ड और आधार का आसानी से दुरुपयोग हो जाता है। उन्होंने कई उदाहरण देकर भी समझाया। कहा कि डिजी लॉकर में अपने सभी दस्तावेज रखें ताकि उन्हें कोई निकाल न सके।


डाॅ. रक्षित टंडन ने बताया कि आप सभी को शायद जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ अंगूठा लगाकर आधार कार्ड के जरिए भी रुपये निकल जाते हैं। बताया कि इस तरह की ठगी बुजुर्गों के साथ होती है। ऐसे में आपको कहीं भी अंगूठा लगाने से पहले सोचना चाहिए। बताया कि आप आधार कार्ड की ऑफीशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/hi/ पर जाकर अपने बायोमेट्रिक को लॉक कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने आधार के फर्जीवाड़े से बच सकते हैं। बताया कि यदि आप बायोमेट्रिक को अनलॉक करेंगे तो वह स्वयं नौ मिनट बाद लॉक दोबारा हो जाता है।
विज्ञापन



डॉ. टंडन ने बताया कि अक्सर लोग सस्ते ऋण मिलने की वजह से फंस जाते हैं। कई तरह की फर्जी कंपनियां ऋण देने के नाम पर फंसा रही हैं। बताया कि इसके लिए आप बैंक की ब्रांच में ही जाएं तो ही सही रहेगा। बताया कि यदि ऑनलाइन ऋण ले भी रहे हैं तो आरबीआई की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर सही वेबसाइटों की जानकारी जरूर कर लें।


डॉ. रक्षित टंडन ने बताया कि खोए हुए फोन का कोई भी पता लगा सकता है। बताया कि आपके फोन की सेटिंग में फाइंड अप लोकेशन हमेशा खुली होनी चाहिए। इससे आपका फोन आसानी से मिल सकता है। बताया कि आपका फोन यदि खो जाए तो आप गूगल पर लिखें फाइंड हब। फाइंड हब का पेज खुलने के बाद जो ईमेल आईडी आपकी फोन में खुली है उससे कंप्यूटर पर साइन इन करेंगे तो आपका फोन लाइव दिखने लगेगा। आप आसानी से फोन को अपने मोड के हिसाब से कर सकते हों। उन्होंने बताया कि यदि आपका फोन नहीं मिल रहा है तो सबसे पहले इस तरीके से उसे री-स्टोर मार दें ताकि आपका डाटा का कोई दुरुपयोग न कर सके।
विज्ञापन




फोन खोने पर यह तरीके अपनाएं
- सबसे पहले सिम ब्लाक करें
- बैंक के एकाउंट फ्रीज करा दें
- पुलिस को शिकायत दर्ज करें
- संचार साथी एप की मद्द लें
- फाइंड माई डिवाइस के जरिए अपने मोबाइल को खुद ही तलाश सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें