फ़ोटो संख्या 06- भरथना में निर्माणाधीन गोशाला का स्थलीय निरीक्षण करती डीएम श्रुति सिंह
- फोटो : ETAWHA
डीएम श्रुति सिंह ने एसएवी डिग्री कॉलेज परिसर में नगर पालिका परिषद से संचालित अस्थाई गोशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां मौजूद गोवंशों की ईयर टैगिंग कराए जाने और सफाई आदि के दिशा निर्देश दिए। गोशाला में 176 गोवंश मौजूद है।
मोहल्ला गिहार नगर में निर्माणाधीन कान्हा गोशाला का भी मौका मुआयना किया। ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि एक करोड़ 64 लाख की लागत से बन रही गोशाला के लिए पहली किस्त में 81.96 लाख रुपये प्राप्त हो चुका है। शेष दूसरी किस्त के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है।
28 फरवरी तक कान्हा गोशाला में गोवंश एकत्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने खुले में गोवंशों के घूमने पर निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ राजा गणपति आर,एसडीएम नम्रता सिंह आदि मौजूद रहे।