फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन सीज, चालक व क्लीनर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिना स्ट्रारीपर के कंबाइन मशीन से धान काटने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने कंबाइन मशीन सीज कर दी। पुलिस ने चालक और सहायक को शांतिभंग की आशंका की धारा में जेल भी भेज दिया। वहीं जिलाधिकारी ने खेत में पराली जला रही महिला से पूछताछ की और उसके किसान पति पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह समथर गोशाला जा रहे थे। नगला हिम्मत की माइनर के पास कंबाइन मशीन से धान फसल की कटाई की जा रही थी। कंबाइन के साथ पुवाल काटने वाली स्ट्रारीपर नहीं थी। जिलाधिकारी ने गाड़ी रुकवाकर चालक से पूछताछ की। स्ट्रारीपर न होने पर एसडीएम को कंबाइन सीज करने के
निर्देश दिए। कुछ दूरी पर खेत में नगला भगत निवासी नीलम पत्नी मनोज यादव बच्चों के साथ खेतों में पराली जला रही थी।
जिलाधिकारी ने महिला को पराली जलाने का नुकसान बताकर रोक दिया। उन्होंने साथ मौजूद एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव से कहा कि तहसीलदार को बुलाकर किसान मनोज पर कम से कम पांच हजार रुपये जुर्माना लगाएं।
विज्ञापन

समथर में एसडीएम ताखा नंद प्रकाश मौर्य से कहा कि अगर किसी क्षेत्र में पराली जलाई जाती है तो संबंधित हलके के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करें।
बसरेहर। ब्लॉक क्षेत्र में किसान बड़ी संख्या में पराली जला रहे हैं। इससे चारों ओर धुआं फैल रहा है। अभियान के दौरान 18 किसानों के खेतों में पराली जली मिली है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश ने कानूनगो नरेंद्र यादव और करी चौकी पुलिस के साथ चेकिंग
अभियान चलाया। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर गंगापुरा के पास खेत में चल रही कंबाइन बंद कराई। चालक को
एक्ट्रारीपर के साथ ही कंबाइन चलाने को कहा। अधिकारियों ने बसरेहर, चौबिया, कर्री, बीना, कटैयापूरा समेत कई
गांवों में खेत देखे। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया। करीब 18 किसानों के खेत में पराली जली
मिली। कानूनगो ने इन किसानों के नाम लिख लिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि इन किसानों पर जुर्माना किया
जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें