फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीएम व एसएसपी पीडित परिवार से मिले

Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में दो सगी बहनों की हत्या के मामले में रविवार को डीएम-एसएसपी परिजनों से बात करने पहुंचे। उन्होंने खुलासे को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन





मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे डीएम अवनीश राय तथा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवारों से जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया गया है क्या आप उससे संतुष्ट हैं। इस पर पीड़ित परिजनों ने साफ शब्दों में कहा कि वह पुलिस से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने किसी प्रकार का कोई संदेह प्रकट नहीं किया। पीड़ित परिवार से यह भी जाना कि वह कौन सा रोजगार करते हैं।
पीड़ित जयवीर सिंह ने बताया कि वह मनरेगा में मजदूरी का काम करते हैं तथा वह भेड़ बकरियां पालकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लगभग 30 मिनट तक वहां पर रहे। उन्होंने आसपास के लोगों से भी बातचीत कर आश्वासन दिया कि पूरा गांव भय मुक्त रहे किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उन्हें सूचित करें। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें