फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी भजनों पर थिरके भक्त

Thu, 05 Nov 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल के ग्राम भवानीपुर में आयोजित मां भगवती के जागरण में देर रात तक श्रद्धालु देवी भजनों पर झूमते रहे। मुख्य अतिथि सपा नेता विमल भदौरिया ने फीता काटकर व मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों से समाज को एक नई दिशा मिलती है। जेएमवी ग्रुप शिकोहाबाद के कलाकारों ने जगराता कर भक्तों को मां के गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में इसके साथ ही मां दुर्गा, मां काली, भगवान श्रीकृष्ण व राधा की भव्य झांकियों के दर्शन कराए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. सुशील सम्राट, देवेंद्र तिवारी, विनोद कुमार, राजकुमार, चिंटू भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें