अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग हुई। बैठक में संगठन की सक्रियता और शिक्षकों की समस्याओं पर विचार किया गया।
प्रांतीय संयुक्त मंत्री संजीव कुमार यादव ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का नए सिरे से पुनर्गठन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
संगठन के नाम में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया जाएगा। संगठन का सदस्यता अभियान चलाकर नए शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 के लिए संगठन जनजागरुकता अभियान चलाएगा। इसके लिए प्रदेश भर के स्कूलों मेें स्टिकर चस्पा किए जाएंगे।
बैठक में दिवंगत प्रादेशिक कोषाध्यक्ष स्व सुरेश सिंह को पारिवारिक मदद देने का निर्णय लिया। प्रादेशिक अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने मंडल और जनपदीय स्तर पर वर्चुअल बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले की ओर से जिला मंत्री विनय कुमार भी उपस्थित रहे।