फोटो 02:: डॉक्टर को दिखाने के लिए बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
इटावा। एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल जैसे ही खुला, तो मरीजों की भीड़ लग गई। सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या अधिक रही। इलाज करवाने के लिए 1453 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें सबसे अधिक 453 वायरल, जुकाम, खांसी त्वचा रोग के रहे। इसको संभालने के लिए पूर्व सैनिक को जगह-जगह तैनात कर लाइन लगवाई गई।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह आठ बजते ही मरीजों का आना शुरू हो गया, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रखा। महिला, पुरुषों व बच्चों की संख्या अधिक होने पर जगह-जगह पूर्व सैनिकों को तैनात किया गया। दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल में 1453 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया जबकि 220 पुराने मरीजों ने दवा ली। सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने से महिलाओं व पुरुषों के दो-दो लाइन लगवाई गई थी।
इसके अलावा दिव्यांगों के काउंटर पर खांसी भीड़ रही। सबसे अधिक 453 मरीज वायरल, जुकाम, खांसी व त्वचा के मरीज पहुंचे। पर्चा बनवाने के बाद सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन कक्ष में रही। यहां मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए फिर से लाइन में लगना पड़ा। लंबी लाइन होने की वजह से 25 से 30 मिनट के बाद उनका नंबर आ पाया। डॉक्टर ने जांच के बाद दवाएं दी। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। संवाद