ब्लाक प्रमुखों एवं जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के
आरक्षण की अनंतिम सूची सोमवार को जारी कर दी गई। इसमें 10 सितंबर तक
आपत्तियां स्वीकार होंगी।
14 सितंबर को फाइनल सूची प्रकाशित की
जाएगी। आरक्षण सूची पर रविवार की रात करीब 11 बजे डीएम के दस्तखत हो पाए।
इसके चलते रविवार को सूची का प्रकाशन नहीं हो सका था। सोमवार को विकास भवन
में दफ्तर खुलते ही सूची चस्पा कर दी गई थी, जबकि ब्लाकों में दोपहर के
आसपास सूची चस्पा हो सकी।
इस कारण लोगों ने सीधे डीपीआरओ दफ्तर का
रुख कर दिया। सुबह से ही लोगों का विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में
आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के आठ पद
हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 586 और जिला पंचायत सदस्य के कुल 24
पद हैं, जिनके आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई है।