फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप, तीन नामजद

Sun, 06 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही एक महिला को तीन लोगों ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब आरोपियों के घर पर इसकी शिकायत की तो उसे ही जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला पंद्रह अगस्त को खेत पर गई थी । इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उसे दबोच लिया। उक्त लोगों ने उसे जमीन पर पटक दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उक्त लोगों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार देगें। बाद में उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ वह थाने पहुंची व पुलिस को जानकारी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें