फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 जरूरमंदों को राशन और मास्क बांटे

विज्ञापन
फोटो संख्या 25: अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सामग्री बांटी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन बांटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 62 लोगों को राशन व मास्क बांटे गए।
विज्ञापन

शहर में किसान संघ की महिला प्रांत प्रभारी सुशीला राजावत ने 10 जरूरतमंदों मास्क के साथ तीन किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो आलू और 500 मिली तेल बांटा।
इसी तरह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिलाध्यक्ष विरला शाक्य ने शेखुपुर जखौली गांव में 12 लोगों को मास्क और पांच किलो आटा, दो किलो आलू व एक लीटर तेल बांटा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, हेमराज सिंह भदौरिया, नरेंद्र बरुआ और उमा तिवारी ने सहयोग किया।
महेवा ब्लॉक के बराउख गांव निवासी और वन विभाग में लखना रेंजर विवेकानंद दुबे, प्रधान आशुतोष दुबे, चौकी प्रभारी मोहम्मद कामिल और समाजसेवी ठाकुर विजय प्रताप सिंह सेंगर ने 40 जरूरतमंद परिवारों को आटा, तेल, दाल, नमक, आलू, चना, मिर्च मसाला बांटा। लालमणि दुबे, हेडकांस्टेबल राम सिंह ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने कुछ लोगों को मास्क, साबुन और हरी सब्जी बांटे। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, जिला महामंत्री विनय कुमार, उपाध्यक्ष कवल किशोर, महिला उपाध्यक्ष स्वीटी मथुरिया और अर्चना बाजपेई ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें