फोटो संख्या 29 पकडने के बाद खड़े कार्रवाई किए गए वाहन
- फोटो : ETAWHA
अवैध खनन परिवहन को लेकर लगातार सोमवार शाम से 12 घंटे तक चले वाहन चेकिंग अभियान में 30 वाहनों को सीज किया गया। चेकिंग में खनन, वाणिज्य कर व परिवहन विभाग के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। पकड़े गए वाहन हालांकि ओवरलोड नहीं थे, लेकिन आईएसटीपी व रॉयल्टी प्रपत्रों में गड़बड़ी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
सोमवार रात चलाए गए इस चेकिंग अभियान में खनन इंस्पेक्टर ब्रिज बिहारी प्रसाद व बढ़पुरा थाना प्रभारी ने रात भर में 30 वाहनों को पकड़ कर सीज किया। सख्त चेकिंग अभियान को देखकर अवैध खनन कर परिवहन करने वाले माफिया के हाथ-पैर फूल गए। बढ़पुरा थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि अवैध खनन परिवहन व ओवरलोड नहीं चलने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो वाहन पकड़े गए उनमें ओवरलोड तो नहीं पर आईएसटीपी व रॉयल्टी में गड़बड़ी पाई गई है। तड़के सुबह चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचे वाणिज्य कर अधिकारी सीटीओ अरविंद कुमार एवं परिवहन विभाग से यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैसाल ने पहले से मौजूद संयुक्त टास्क फोर्स की टीम के साथ मिलकर पकड़े गए 30 वाहनों के विरुद्ध सीज करने की कार्रवाई की।
चेकिंग अभियान में उदी चौकी इंचार्ज वीनेश कुमार जादौन, एसआई नेम सिंह, एसआई एसटी गौर के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।