इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यसमिति की बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला अध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एमएलसी चुनाव व 23 मार्च से तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली साइकिल यात्रा को गति प्रदान करने पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष गांपाल यादव ने कहा कि अगले माह एमएलसी चुनाव होने हैं। सपा ने आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से डा. असीम यादव, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हेवेद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दोनों को जिताने के लिए हमें जी जन से जुटना है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च से तहसील स्तर पर डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर साइकिल यात्रा शुरू होगी। बैठक में जिले में ओलावृष्टि व बरसात से हुई फसलों के नुकसान पर चर्चा की गई। पीड़ित किसानों को सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर सपा की नीतियों व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करने के निर्देश दिए। पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया व कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि जनता
भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है, उसने आगामी विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बैठक में सपा के पुराने नेता अतिबल सिंह व गंगाराम कुशवाहा की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में कमलेश कठेरिया, उत्तम सिंह प्रजापति, अवनीश राजपूत, हेमरुद्ध प्रताप सिंह, राजबीर राजपूत, केपी सिंह, जय सिंह चौहान, फुरकान अहमद, हरी ओम यादव, नरेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह भदौरिया, पप्पन सिंधी, डा. आशीष दीक्षित, बृजेश कठेरिया, योगेंद्र यादव, अनुज यादव, हासिम कुरैशी, रंजीत राठौर, रोहित राजपूत, ललित दुबे, प्रमोद यादव, हमीद पहलवान, राजेश यादव, आदित्य गोविंद के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।