फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्या पर लगाया महंत की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। क्षेत्र के लुधियानी गांव स्थित राम जानकी मंदिर के मुख्य महंत सियाराम दास की शिष्या व उसके पति पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सोमवार को मंदिर के महंत और अन्य ग्रामीणों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शिष्या और पति ने मंदिर के रुपये और महंत की निजी संपत्ति हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया। महंत की 12 दिसंबर रविवार को इटावा में मौत हो गई थी। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ भरथना को सौंपी है।
विज्ञापन

महंत नित्यानंद दास और अन्य ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि आश्रम में लुधियानी गांव निवासी सियाराम दास मुख्य महंत थे। इसी वर्ष जुलाई में इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र की दुर्गानगर निवासी महिला व उसका पति कुछ लोगों के साथ आया था। यह लोग महंत को इलाज कराने के बहाने कहीं ले गए थे। मामले की बकेवर थाना में शिकायत की गई थी। तब पुलिस ने हिला और उसके पति को थाने पर बुलवाया था।
थाने में दंपती के सामने शर्त रखी गई थी कि इलाज के बाद महंत को आश्रम में पहुंचा दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को मुख्य महंत की महिला के घर पर मृत्यु हो गई। आश्रम में बिना सूचना दिए यमुना नदी के कचौरा घाट पर शव अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत करने वालों में मंदिर के महंत नित्यानंद दास, सरजूदास, शिशुपाल दास, रवींद्र दास, जाखड़ दास, राधेश्याम दास, सयारामदास के भतीजे सुधीर कुमार व दीपू दीक्षित, सत्यनारायण तिवारी, अजय अवस्थी कुलदीप तिवारी, रामनारायण दुब सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पहले बकेवर थाने में भी आवेदन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें