फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। क्षेत्र के रामपुर नावली गांव में एक दिव्यांग की कुएं में गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों व पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




इकदिल के ग्राम रामपुर नावली निवासी राजू गोयल का मंझले बेटे गोपाल (24) को ठीक से दिखाई नहीं देता था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर कुएं के पास गया। अचानक उसमें वह गिर गया। उसकी आवाज सुनकर लोग पहुंचे। उसे बचाने के लिए रस्सी डाली लेकिन बाहर नहीं निकाल सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घंटे बाद शव को बाहर निकाला।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। मामले की जांच की जा रही है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। युवक की मौत से पिता राजू गोयल और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें